आज 8 की जान गई; मध्यप्रदेश और पंजाब में दो-दो की मौत; महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, जम्मू-कश्मीर में एक-एक जान गई

कोरोना संकमण से देश में मौतों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को आठ लोगों की मौत हुई। मध्यप्रदेश के इंदौर में 62 साल के डॉक्टर और देवास में 52 साल के पत्रकार की मौत हो गई। डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस करता था। इसके साथ राज्य में मौत का आंकड़ा 28 पर पहुंच गया है। वहीं, पंजाब में दो और महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और झारखंड में भी एक-एक मौत हुई। इस तरह अलग-अलग राज्य सरकारों की ओर से जारी इन आंकड़ों के साथ देश में मरने वालों की संख्या 206 हो गई है। बुधवार को देश में 27 संक्रमितों की मौत हुई थी।


गुरुवार को हुई मौतें


जम्मू-कश्मीर: जम्मू में 69 साल की महिला की जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, वह उधमपुर जिले की रहने वाली थी। उसे सीने में दर्द और सांस लेने की शिकायत थी।


पंजाब: पंजाब में दो की मौत हुई है। रोपड़ के रहने वाले 55 साल के मरीज ने बुधवार देर रात चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया। इन्हें डायबिटीज की शिकायत थी। वहीं, दूसरी मौत गुरुवार सुबह जालंधर में 59 साल के व्यक्ति की हुई है। बुधवार शाम को ही इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पंजाब में अब तक संक्रमण से 10 लोगों की जान जा चुकी है।


झारखंड: आज कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई। बोकारो के साडम में 75 साल के मरीज की जान चली गई। प्रशासन बुजुर्ग की ट्रैवल हिस्ट्री पता करने की कोशिश कर रही है।


राजस्थान : जोधपुर में 77 साल के एक कोरोना संक्रमित की मौत का मामला सामने आया है। बुजुर्ग की बुधवार देर रात मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह मिली रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।


महाराष्ट्र: मुंबई के धारावी में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। उसकी उम्र 70 साल थी।


संक्रमण से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें





























































































राज्यमौतें
महाराष्ट्र81
मध्यप्रदेश29
गुजरात 16
तेलंगाना  12 
पंजाब 10
दिल्ली

09


तमिलनाडु08
पश्चिम बंगाल07
राजस्थान07
कर्नाटक05
आंध्र प्रदेश04
उत्तर प्रदेश04
जम्मू-कश्मीर

04


हिमाचल02
हरियाणा02
केरल02
बिहार01
चंडीगढ़01
झारखंड01
ओडिशा01
कुल206 

Popular posts
लोकायुक्त पुलिस ने डीएसपी को गिरफ्तार किया, तीन शहरों में मिली आय से अधिक संपत्ति
11 दिनों में 3.07 लाख लोगों ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया, 92 हजार ने बच्चों को हिंसा और उत्पीड़न से बचाने की गुहार लगाई
मध्यप्रदेश में 21 दिन और बढ़ सकता है लॉकडाउन, ग्रामीण क्षेत्रों में दी सकती है छूट, सभी स्कूल और कॉलेज के जून में ही खुलने के आसार
Image
पांच दिन से हाईवे के पास घूम रहे बाघ का रेस्क्यू, अब संजय गांधी टाइगर रिजर्व में सुनाई देगी दहाड़